आज के मरदूद ज़माने में जहां नॉन-वेजीटेरियन भोजन महंगा होने के बावजूद खूब भकोसा और पसंद किया जाता है, दारू की दावतें नॉन-वेजीटेरियन भोजन के बिना "घासपात" दावत कहलाई जाती हैं, और नॉन-वेजीटेरियन लतीफ़े सुनाने वाले और बात करने वाले पुरुष और महिला क्रमशः स्मार्ट तथा मॉडर्न माने जाते हों, वेजीटेरियन की बातें करने का रिस्क उठा रहा हूं. पेश करता हूं एक टोटल वेजीटेरियन शायरी जो श्वानप्रेमी मानेखां गांधीं को कद्दुओं के ठेले समेत कद्दू पर ही समर्पित की जा रही है:
तू टिंडा है तू भिन्डियों की जीत पर यक़ीन कर
कहीं दिखे जो मुर्ग़ तो तू गाड़ आ ज़मीन पर.
... इस के आगे कोरस
(पोस्ट का टाइटिल एक ख़ास सस्ते मकसद से गलत लिखा गया है. क्योंकि सनसनी फैलाने का कॉपीराइट केवल महंगों के पास ही नहीं होता. एक रिक्वेस्ट: इस गीत को आगे ले जाने और पूरा करने की यात्रा में भाजीदार बनें)
Showing posts with label अशोक पांडे. Show all posts
Showing posts with label अशोक पांडे. Show all posts
Friday, 1 August 2008
Monday, 28 July 2008
मुझ से कुत्तों सी मोहब्बत मेरी महबूब न माँग
इस ब्लास्फ़ेमी के लिए मुझे कोई मुआफ़ नहीं करेगा. पर क्या कीजिए हमें तो यूं भी ट्रबल और वूं भी ट्रबल. बाबा फ़ैज़, आप तो बुरा न मानना प्लीज़. बच्चे की नादानी है, सो माफ़ी की एप्लीकेशन भेजता हूं साथ साथ:
मुझ से कुत्तों सी मोहब्बत मेरी महबूब न माँग
मैं ने समझा था कि तू है तो कुकुरहाव है हयात
तेरा मुंह है तो ग़म-ए-मुर्ग़ का लफड़ा क्या है
अपने चूरन से है पेटों में भोजन का सवाद
तेरी चांपों के सिवा दुनिया में रक्खा क्या है
तू जो मिल जाये तो पड़ोसी की चूं हो जाये
मूं न था मैं ने फ़क़त चाहा था मूं हो जाये
और भी दुम हैं ज़माने में मुझ कुत्ते के सिवा
बोटियां और भी हैं बकरे की रानों के सिवा
मुझ से कुत्तों सी मोहब्बत मेरी महबूब न माँग
अनगिनत कुतियों के तारीक-ओ-लतीफ़ाना जिस्म
फ़ैशन-ए-आज-ओ-माज़ी के दुत्कारे हुये
जा-ब-जा भूंकते कूचा-ओ-बाज़ार में तमाम क़िस्म
बोटियां चाबते औ ना कभी नहलाये हुये
जिस्म पकते हुये अमरूद के सड़े कीड़ों से
मिर्च लगती हुई बाज़ार आई हूरों से
लौट जाती है उधर को भी नज़र क्या कीजे
अब भी जाहिल है तेरा श्वान मग़र क्या कीजे
और भी दुम हैं ज़माने में मुझ कुत्ते के सिवा
बोटियां और भी हैं बकरे की रानों के सिवा
मुझ से कुत्तों सी मोहब्बत मेरी महबूब न माँग
-श्वान हल्द्वानवी

कतरनें
अशोक पांडे,
टोटली मेरा,
पट्टे का पिलाट,
माफ़ी के साथ
Tuesday, 11 December 2007
मोहल्ले में कल्लोपरी का आगमन
धोखा मिला जब मोब्ब्त-ओ-बफा में, ज़िन्दगी में उदासी छा गई सल्फ़ास का पैकेट लाया तो था, मोहल्ले में मगर कल्लोपरी आ गई
कतरनें
अशोक पांडे,
कल्लो परी,
मीटर पे न जा जज़्बा देख
हिसाब बरोब्बर
१२ नवम्बर को विमल वर्मा जी ने एस एम एस वाली एक अदभुत कविता लगाई थी। आज मुझे एक सज्जन ने उसी का लम्बा वर्ज़न भेज डाला। कुछ जादै सस्ता हैगा:
मैं कल रास्ते में था
कि मेरी चप्पल टूट गई
अब चप्पल तो मोची सीता है
सीता तो दर्ज़ी भी है
दर्ज़ी तो कपडे सीता है
कपडे तो रंगीन होते हैं
रंगीन तो मग भी होता है
मग तो बाथरूम में होता है
बाथरूम में नल भी होता है
नल तो लोहे का होता है
लोहे की तो इस्तरी होती है
इस्तरी तो गरम होती है
गरम तो कस्टर्ड भी होता है
कस्टर्ड तो पीला होता है
पीला तो चूज़ा भी होता है
चूज़ा तो अण्डे से निकलता है
अन्डा तो सफ़ेद होता है
सफ़ेद तो दूध भी होता है
दूध तो भैंस देती है
भैंस तो काली होती है
काला तो बंगाली भी होता है
बंगाली तो पान खाता है
पान तो लाल होता है
लाल तो गुलाब भी होता है
गुलाब में तो कांटे होते हैं
कांटे तो मछ्ली में भई होते हैं
मछ्ली तो अच्छी होती है
अच्छा तो बन्दर भी होता है
बन्दर तो बन्दर होता है
पढ्ने वाले भी तो बन्दर होते हैं
जो पढ के अपना टाइम बरबाद करते हैं
...
खैर ऊपर वाले ने आप को भेजा तो भेजा
पर भेजा तो ऐसा भेजा
कि
भेजे में भेजा नहीं भेजा
...
ये मुझे किसी और ने भेजा
इस लिए मैंने आपको भेजा ।
आप को बुरा लगा?
तो आप किसी और को भेज दो
...
हिसाब
बरोब्बर
मैं कल रास्ते में था
कि मेरी चप्पल टूट गई
अब चप्पल तो मोची सीता है
सीता तो दर्ज़ी भी है
दर्ज़ी तो कपडे सीता है
कपडे तो रंगीन होते हैं
रंगीन तो मग भी होता है
मग तो बाथरूम में होता है
बाथरूम में नल भी होता है
नल तो लोहे का होता है
लोहे की तो इस्तरी होती है
इस्तरी तो गरम होती है
गरम तो कस्टर्ड भी होता है
कस्टर्ड तो पीला होता है
पीला तो चूज़ा भी होता है
चूज़ा तो अण्डे से निकलता है
अन्डा तो सफ़ेद होता है
सफ़ेद तो दूध भी होता है
दूध तो भैंस देती है
भैंस तो काली होती है
काला तो बंगाली भी होता है
बंगाली तो पान खाता है
पान तो लाल होता है
लाल तो गुलाब भी होता है
गुलाब में तो कांटे होते हैं
कांटे तो मछ्ली में भई होते हैं
मछ्ली तो अच्छी होती है
अच्छा तो बन्दर भी होता है
बन्दर तो बन्दर होता है
पढ्ने वाले भी तो बन्दर होते हैं
जो पढ के अपना टाइम बरबाद करते हैं
...
खैर ऊपर वाले ने आप को भेजा तो भेजा
पर भेजा तो ऐसा भेजा
कि
भेजे में भेजा नहीं भेजा
...
ये मुझे किसी और ने भेजा
इस लिए मैंने आपको भेजा ।
आप को बुरा लगा?
तो आप किसी और को भेज दो
...
हिसाब
बरोब्बर
कतरनें
अशोक पांडे,
ये तो शेर ही नहीं है,
हिसाब बरोब्बर
Sunday, 9 December 2007
Friday, 7 December 2007
अश्लील शेर
वो आगे आगे वस्ल का वादा किये हुए
हम पीछे पीछे सिर पे चारपाई लिए हुए
(मेरे मित्र सी एस तिवारी का सुनाया शेर)
हम पीछे पीछे सिर पे चारपाई लिए हुए
(मेरे मित्र सी एस तिवारी का सुनाया शेर)
Wednesday, 21 November 2007
पी के का जीवन और सारे सस्ते शायरों को खुला निमंत्रण
मय्यत में गया पी के, शादी में गया पी के
दिल्ली गया तो पी के, घर लौट पहुँचा पी के
हुआ पोपुलर वो पी के, था नाम उस का पी के
पी के की वजह लोगो, यारों की बढ़ी जी के
उस पी के नाम शख्स का कल पढ़ के फ़ातेहा
हम घर की रहगुज़र थे कि घटा एक सानेहा
इक भूत मिला हाथ में पव्वा लिए कहता
कुछ भात दो और कुछ दो मुझे छोले कढ़ी पी के
(समस्त सस्ते शायर भाइयों से अपील है कि इन दो छंदों में मीटर की कमियाँ दूर करें और अपनी तरफ से कम-अज-कम एक एक छंद अवश्य जोडें। पी के भाई के जीवन की कहीं तो कोई कथा रेकार्ड हो जावे। जय बोर्ची! जय सस्तापन!!)

Monday, 19 November 2007
Thursday, 8 November 2007
स्वर्गीय अवधेश का एक शेर और संक्षिप्त परिचय 'टंटा' समिति का
१९९० में मैंने पहली बार देहरादून के संस्कृति कर्मियों के बेहद ऊर्जावान केंद्र 'टिपटौप' रेस्त्रां के दर्शन किये थे। पता लगा था कि मशहूर कवि-कलाकार अवधेश (जिन्हें अज्ञेय जी ने अपनी अन्तिम सप्तक श्रृंखला में जगह दी थी) और गजलकार हरजीत सिंह भी यहीं से ऑपरेट करते हैं। अन्य साथियों के साथ ये दोनों पर अपने तमाम साहित्यिक ऑपरेशन 'टंटा' समिति के नाम से चलाया करते थे। आमतौर पर टंटों से दूर रहने वाली इस संस्था का यह abrreviated नाम था। TANTA का पूरा नाम था : Total Awareness for Neo Toxic Adventures. ज़रा देखिए यह समिति अपने हिन्दी अनुवाद में किस कदर आकर्षक लगती थी : 'पूर्ण टुन्नावस्था का नव नशीलित रोमांच'।
संस्था के अघोषित मुखिया स्वर्गीय अवधेश का एक सस्ता खुसरोवादी शेर मंत्रवाक्य की हैसियत रखता था। पेश है:
गोरी सोवत सेज पे, सो मुँह पर डारे खेस
चल खुसरो घर आपने साँझ भई अवधेस
संस्था के अघोषित मुखिया स्वर्गीय अवधेश का एक सस्ता खुसरोवादी शेर मंत्रवाक्य की हैसियत रखता था। पेश है:
गोरी सोवत सेज पे, सो मुँह पर डारे खेस
चल खुसरो घर आपने साँझ भई अवधेस
Wednesday, 7 November 2007
दर्द भोगपुरी एक दफा फिर बज़रिये नवीन नैथानी
सूखे गले के साथ भी वाइज़ के पास थे
अपनी क़सम! ख्वाब में क्या क्या नहीं किया
* सुधी पाठकों को याद दिलाता चलूँ कि नवीन नैथानी उर्फ़ दर्द भोगपुरी मशहूर कहानीकार हैं। कुछ समय पहले मैंने उनका एक शेर यहाँ लगाया था जो कतिपय कारणों से तब हटा दिया गया था। उसी शेर को दुबारा यहाँ लगाते हुए मुझे देहरादून के दो शानदार शायर याद आ रहे हैं : स्वर्गीय अवधेश और स्वर्गीय हरजीत की सदारत में चलने वाली देहरादून की टंटा समिति के प्रमुख स्तंभ थे दर्द साहब। दर्द साहब के ये तमाम शेर उसी दौर के हैं। अब न हरजीत भाई हैं न अवधेश भाई न देहरादून। खुद नवीन भाई भी डाक पत्थर में जमे हैं आजकल। टंटा समिति पर एक पोस्ट जल्द आयेगी। फिलहाल जादै इमोस्नल न होता हुआ मैं दर्द साहब के स्थाई भाव को व्यक्त करता उन्ही का शेर लगाता हूँ :
शराब-ओ-जाम के इस दर्जा वो करीब हुए
जो दर्द भोगपुरी थे गटर नसीब हुए

Tuesday, 6 November 2007
दर्द भोगपुरी उर्फ़ नवीन नैथानी का ताज़ा शेर
मैं तमाम पव्वे उठा उठा के, गरीब लोगों में बाँट दूं।
बस एक बार वो मैकदे का निजाम दे मेरे हाथ में।
(नवीन भाई ने ये शेर आज ही सुबह मुझे एस एम् एस पर इसे भेजा है)
बस एक बार वो मैकदे का निजाम दे मेरे हाथ में।
(नवीन भाई ने ये शेर आज ही सुबह मुझे एस एम् एस पर इसे भेजा है)
Sunday, 4 November 2007
Tuesday, 23 October 2007
Monday, 22 October 2007
दारू ख़राब ला के
दारू ख़राब ला के बचाए जो चार सौ
दो टैक्सी में खर्च हुए दो इलाज में
(ज़फर साब से माफ़ी के साथ)
दो टैक्सी में खर्च हुए दो इलाज में
(ज़फर साब से माफ़ी के साथ)
Sunday, 14 October 2007
मुनीश के लिए
मांगे सै ना जिन मिलै़, ना मांगै से रम्म
अपनी दारू पीजिए, बिस्तर परिए धम्म।
(आज के लिए बहुत हो गया)
अपनी दारू पीजिए, बिस्तर परिए धम्म।
(आज के लिए बहुत हो गया)
कतरनें
अशोक पांडे,
टोटली मेरा शेर,
बिक गया माल साहेब
हिंदी साहित्य का सवा सेर
इक डाकू बोला चोर से, मुझे रोक, चोर न बन जाऊं
कवि बोला नामवर से, कहिं फोक लोर न बन जाऊं
कवि बोला नामवर से, कहिं फोक लोर न बन जाऊं
कतरनें
अशोक पांडे,
टोटली मेरा शेर,
नामवर,
मेरी हिंदी महान
टोटल भदेस दुबारा
पाद - ए - मेहबूब ने इक गुलशन पशेमां कर दिया
बन्दा मगर डट्टा रहा खिड़की से बाहर देखता
बन्दा मगर डट्टा रहा खिड़की से बाहर देखता
कतरनें
अशोक पांडे,
टोटली मेरा शेर,
पाद - ए - मेहबूब,
फुस्कारे शेर
टोटल भदेस
पाद - ए - मेहबूब से टुक टेढ़ी न हुई नाक
हैरां हैं मिरी नाक का वो सबर देख के (वास्तविकता)
बो निगह तो ज़रा फेरे, मैं नाक बन्द कर लूं
बिस्कू तो मजा आ रिया है मिरी कबर देख के (ग़ैब)
(इरफान ! ज़रा ग़ैब वाला हिस्सा देख लओ साब और दुरुस्त कल्लो या हटा लओ )
हैरां हैं मिरी नाक का वो सबर देख के (वास्तविकता)
बो निगह तो ज़रा फेरे, मैं नाक बन्द कर लूं
बिस्कू तो मजा आ रिया है मिरी कबर देख के (ग़ैब)
(इरफान ! ज़रा ग़ैब वाला हिस्सा देख लओ साब और दुरुस्त कल्लो या हटा लओ )
कतरनें
अशोक पांडे,
टोटली मेरा शेर,
पाद - ए - मेहबूब,
फुस्कारे शेर
Saturday, 13 October 2007
पारम्परिक कम्यूनिस्टों के लोकगीतों की पहली पंक्तियों से बना शेर
तेरे खेतों में रसिया घुटनों घुटनों पानी (लेनिनवादी)
तेरे खेतों में चाइना गरदन गरदन पानी (माओवादी)
तेरे खेतों में चाइना गरदन गरदन पानी (माओवादी)
Subscribe to:
Posts (Atom)