Showing posts with label ट्रक शायरी. Show all posts
Showing posts with label ट्रक शायरी. Show all posts

Wednesday, 13 January 2010

डाली..

डाली डाली डाली हमने छान डाली,
मगर ज़ालिम ज़माने ने काट डाली,
वो डाली, जिसपे हमने नज़र डाली!!

Monday, 3 November 2008

राम युग में दूध मिला !!

जब से सस्ते शेर से जुड़ाव हुआ है...तब से बहुत से मित्र ट्रक के पीछे शेर पढ़ के मुझे फ़ोन करके ज़रूर भेजते हैं, शेर जो ट्रक और ऑटो के पीछे लिखा होता है कभी -कभी तो गज़ब का आनन्द दे जाता है, दिन भर के लिये कुछ कहने को मिल जाता है..ऐसे मेरे एक मित्र ने ये लाइन किसी ट्रक से उतारा है जिसे मैं पेश करने का सुख ले रहा हूँ,

राम युग में दूध मिला !
कृष्ण युग में घी !!
कलियुग में दारू मिली !
सोच समझ के पी!!

Saturday, 5 April 2008

सीख ले बेटा


अभी - अभी हल्द्वानी से नैनीताल आते हुए एक ट्रक के पीछे एक नया शेर दिखा। सस्ते मित्रों की सेवा में पेश है:
सीख ले बेटा ड्राइवरी , फूटे तेरे करम
खाना मिले कभी कभी, सोने को अगला जनम

Saturday, 2 February 2008

एक पुराना ट्रक वाला शेर

यह बहुत मशहूर शेर है, लेकिन पता नहीं यहां आने से कैसे रह गया। माल पुराना है, लेकिन सबसे सस्ते शेरों की तरह हमेशा मौजूं:

मालिक की ज़िन्दगी अंडे और केक पर
ड्राइवर की ज़िन्दगी स्टेरिंग और ब्रेक पर

Wednesday, 30 January 2008

एक ट्रक से मिली नसीहत

नशा नाश कर देगा, फिरोगे दाने - दाने को
कटोरा हाथ में होगा, न देगा कोई खाने को

Thursday, 17 January 2008


मालिक तूने गाड़ी बनाने वालों को

क्यों बना दिया


इन्होने गाड़ी चलाने वालों को


बेघर कर दिया