Showing posts with label फोकट शेर. Show all posts
Showing posts with label फोकट शेर. Show all posts

Tuesday, 25 March 2008

एक सस्त : मौकापरस्त

बिरादर सस्ते गौर फरमाएं, मौसम की सदाएं :

पटखनी दे के छुड़ा देते छक्के अच्छे अच्छों के
बस ज़रा इम्तिहान तो हो जाएं घर के बच्चों के

Saturday, 15 March 2008

पेला कदम


शुरुआत - राम के नाम, रोटी के नाम, आलू के नाम और तमाम आलू के पराठों के नाम
पेला सलाम:
"शेर खां मिल गए, शेर-बब्बर मिले, टके सेर ताजे औ खस्ते
हम लुटे, लुट गए, लुटा के इकन्नी, यहाँ मिल गए शेर सस्ते "

हाजिरी लगाने के साथ साथ ब्लॉग चक्रवर्ती, ब्लॉग नरेश, ब्लॉग भूपति, की सेवा में अर्पण दो लाईना:
"जिस किसिम के हरकारे, महफ़िल में आने वाले हैं हमारे तो बाल थे ही नहीं, आपके भी जाने वाले हैं"
[ अच्छा / ठीक ]
जादा टैम ख़राब नीं करके पेस हैं - दो पुराने सस्ते एक्स्पीरिएंस सारे सीटी वाले सारे आसिकों के नाम [कल्लो परी के खासकर] -
(१) पेला वाला
तेरी ज़ीनत कमाल, ............. तेरी ज़ीनत कमाल, तेरे गेसू हैं जाल, ............. तेरी ज़ीनत कमाल, तेरे गेसू हैं जाल, घटा है तेरी ओढ़नी, ...... तेरी ज़ीनत कमाल, तेरे गेसू हैं जाल, घटा है तेरी ओढ़नी, ..... अब जरा रूमाल भी दे देईयो बांके, तेरी नाक बस है पोंछ्नी

(२) पेले के बाद पेला वाला
अंधेरी रात थी, ............. अंधेरी रात थी, सन्नाटा था, ............. अंधेरी रात थी, सन्नाटा था, तुम थीं दिल में ज्वार भाटा था ..... अंधेरी रात थी, सन्नाटा था, तुम थीं दिल में ज्वार भाटा था ..... जालिम धड़ाके से भू पर ले आया, उसमे लिखा लफ्ज़ "बाटा" था

[मुनीश जी ध्यान दें ; उनकी सखी भी ध्यान दें ; ब्लोगेन्द्र ध्यान दें की सखी को भी न्योता भेज दें ]

Saturday, 13 October 2007

पारम्परिक कम्यूनिस्टों के लोकगीतों की पहली पंक्तियों से बना शेर

तेरे खेतों में रसिया घुटनों घुटनों पानी (लेनिनवादी)
तेरे खेतों में चाइना गरदन गरदन पानी (माओवादी)

नदी किनारे

नदी किनारे कव्वा बैठा, मैं समझूं तोता
जानम तेरी याद में, मैं रात भर रोता

क्या ये शेर है?

छोटा लुहार लुहार, बड़ा लुहार टाटा
छोटा मोची मोची, बड़ा मोची बाटा

Friday, 12 October 2007

वाकई सस्ता शेर

कपडे की थेली, थेली में आटा
जा रए हो, तुमको मेरी टाटा।